
प्राची पब्लिशिंग टीम का कार्य बेहद सराहनीय व अति उत्तम है आपके कार्य करने की शैली लेखक की अनुशंसाओं के अनुरूप है आपकी अक्षर बनावट व कागज का स्वरूप अति उत्तम है इसके लिए संपूर्ण टीम को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं
— नेक राम परिहार - Published Author

सर्वप्रथम तो मैं बडे भाई राजेन्द्र सिंह बिष्ट और उनकी पूरी टीम ( प्राची पब्लिशिंग ) को हृदयतल से हार्दिक शुभकामनायें और बधाई देता हूं कि ऐसे नेक कार्यों के लिये तत्पर हैं और बडे से लेकर छोटे लेखकों को भी अपना 100% देते हैं। एक लेखक के रूप में मैं इतना पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि ये एक बेहतरीन पब्लिकेशन है जहां आपको पूरी तरह सन्तुष्ट किया जायेगा।
— नीलेन्द्र शुक्ल “नील” - कवि एवं लेखक

प्राची पब्लिशिंग के कार्य की तत्परता से बहुत ही प्रभावित हूँ। मेरे दो साझा संकलन (अनवरत और नारी तू अपराजिता ) में भी रचना संकलन से लेकर प्रकाशन कार्य बहुत ही जल्दी किया । प्रीती जी, देवेन जी का बहुत बहुत आभार। पुस्तक की क्वालिटी और प्रिटिंग कवर पेज भी बहुत ही सुंदर है।
— मंजू लता - कवयित्री

Very nice services, a very good platform for new writers, timely publishing of books and maintaining good values. Thank you so much Prachi Publishing for making me a author.
— Shaily Bhagwat - Published Author

प्राची पब्लिशिंग से जुड़कर मुझे बहुत अच्छा लगा। जब आप लिख रहे होते हो तब मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मैने और कहीं नहीं देखा। मैं हमेशा प्राची पब्लिशिंग से जुड़ी रहना पसंद करूंगी। लेखन का सफर प्राची के संग। कलम चलती रहे, प्राची में प्रिंट होती रहे। प्राची से जुड़े सभी को नमन। हिंदी के लिए बेहतर काम कर रहे है।
— सीमा शर्मा - कवयित्री व शिक्षिका

प्राची पब्लिशिंग के बारे में मुझे पहले ही पता चला लेकिन मैं एकल संग्रह के लिए सोचती रही। तभी साझा काव्य संग्रह की योजना दिखी और मैने पूरी तत्परता से अपनी प्रविष्टि भेजी मन मे सैकड़ों संशाएँ थी स्वीकार्य होगा या नही और प्रकाशन टीम ने मेरी हर संशय को दूर किया मेरी सहभागिता 2-3 साझा काव्य संग्रहों में रही और अब मैं संपादकीय टीम से जुड़ी हूँ। प्रकाशन से जुड़ कर एक अनोखी चीज़ जो मैंने सीखी वह है उदारता। हर लेखक के लिए सकारात्मक प्रोत्साहन। एक सकारात्मक प्रोत्साहन किसी अबूझ को भी सूझबूझ और आगे बढ़ने की ललक दे देता है जो सभी सदस्यों में है। प्रकाशन के नियम और शर्तें एकदम सहज हैं। जो भी नित्य जीवन मे अनुभवों को शब्दों का रूप देते हैं वो जुड़ कर अपनी पांडुलिपि प्राप्त करने की असीम सुख पा सकते हैं। किसी भी लेखक का यह प्रथम स्वप्न होता है अपनी लिखी डायरी को पुस्तक के स्वरूप में देखना। प्रकाशन को अनंत शुभकामनाएं असीम प्रेम और निरंतर सहयोग।।
— सुप्रिया पाठक - संपादिका व कवयित्री

प्राची पब्लिशिंग नए लेखकों के लिए अपने सपने साकार करने वाला मंच है। मैं कविताएँ बहुत वर्षों से लिखती आ रही थी। अपनी कविताओं को प्रकाशित करवाना मेरा एक सपना था; जिसको प्राची पब्लिशिंग ने सच कर दिखाया। मेरा एक साझा काव्य संकलन "नारी तू अपराजिता" प्रकाशित हो चुका है। दूसरा साझा काव्य संकलन "काव्य मंजरी" शीघ्र ही प्रकाशित होने वाला है। इसके लिए मैं प्राची पब्लिशिंग का आभार प्रकट करती हूं और भविष्य में भी इनके साथ जुड़ी रहूंगी ।इनका काम अत्यंत प्रशंसनीय है ।
— अंजू रानी - लेखिका

Feeling very proud to be member of prachi family. It is very emotional platform where we share various of emotions as a writer in our writing.
— Dr. Bhavika Jain - Published Author

नवोदित रचनाकार के पास अपनी कृति को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पुस्तक को सेल्फ पब्लिशिंग करने के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं होता है और प्राची पब्लिशिंग इस कार्य में नवोदित रचनाकारों को सबसे कम कीमत पर बेहतर सेवाओं के साथ यह विकल्प प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त बड़े ही मृदुभाषी भाई राजेन्द्र सिंह बिष्ट के कार्यशैली से मैं प्रभावित हूँ। उनसे बातें करने पर ऐसा लगता है कि पुस्तक आपकी नहीं उनकी छप रही है। कवर पेज से लेकर बैक पेज तक के लेआउट से जब तक लेखक संतुष्ट न हो जाए, तब तक उनका सहयोग बना रहता है। प्रकाशन के कार्य के बाद के कार्य के लिए लेखक को चिंतित होने की जरूरत नहीं पड़ती। सेल्फ पब्लिशिंग में जितनी मुफ्त सेवाएँ प्राची पब्लिशिंग देती है, उन सब सेवाओं हेतु अन्य पब्लिशिंग हाउस पैसे लेते हैं। मैं प्राची पब्लिशिंग के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।
— राकेश कुमार श्रीवास्तव ‘राही’ - ब्लॉगर, उपन्यासकार, कवि एवं इंजीनियर