
प्राची पब्लिशिंग से मैंने मेरे दो एकल काव्य संग्रह प्रकाशित करवाए हैं। राजेन्द्र सिंह बिष्ट बहुत ही सौम्य स्वभाव एवं बेहद प्रोफेशनल इंसान हैं। इनसे काम करवाने का मेरा अनुभव बेहद शानदार रहा है। कम दाम अच्छी गुणवत्ता एवं तसल्लीबख्श प्रकाशन कार्य।
— डॉ. दीपक कुमार ‘दीप’ - Published Author
Explore books by Author — Prachi Publishing | Amazon

प्राची...!! आपको हमेशा खुशी मिले। आपके डिजिटल पब्लिकेशन की छाँव तले हमे जो ऊर्जा मिली है उसको बयाँ कर पाना आसान नही। प्रकाशक जी के साथ काम करके बहुत ही शानदार अनुभव रहा। भविष्य में और भी प्रोजेक्ट में साथ काम करेंगे क्योकि यहाँ गुणवत्ता के साथ साथ स्नेहील व्यवहार और कुशल मापदंड के साथ अच्छे रिश्ते पनपते है। डिजिटल की दुनिया में खुशी बहुत बड़ी मायने रखती है। मैं बड़े गर्व के साथ कहता हूँ कि वो खुशी यहाँ मिलती है।
— शैलेश सिंह - लेखक
Explore books by Author — Prachi Publishing | Amazon

अभिनेता, कलम और शब्द (काव्य संग्रह) की पब्लिशिंग की प्रक्रिया के साथ मैं इनसे जुडा हूँ। इनकी पूरी प्रक्रिया बहुत ही सहयोगपूर्ण है और हर चीज़ को समय से उपलब्ध करवाते है, जिसके परिणामस्वरूप बहुत जल्द मेरी किताब आप सब के पास होगी।
— कृष्ण गोपाल - लेखक, अभिनेता एवं डायरेक्टर
Explore books by Author — Prachi Publishing | Amazon

मैं प्राची पब्लिशिंग को और हमारे बड़े भाई राजेंद्र भईया को महज़ एक साल या उससे भी कम समय से जानता हूं लेकिन राजेंद्र भईया से बात करके मुझे ऐसा लगा कि मानो मेरा और उनका रिश्ता बचपन का हो। मेरी बात मेरी एक पुस्तक को लेकर भईया से हुई थी उसके बाद कुछ महीनों में ही मेरी पुस्तक मेरे हाथों में आ गई। पुस्तक को अपने हाथों में लेने के बाद एक अलग ही अनुभूति हुई जिसे शब्दों में बयां करना मेरे लिए असंभव है। पुस्तक की छपाई, पेज कवर, डिजाइन और पेज फॉर्मेट की जितनी तारीफ़ की जाए उतनी कम है। मैं प्राची पब्लिशिंग, राजेंद्र भईया और उनकी पूरी टीम का ह्रदय से आभारी हूं।
— अभय प्रताप सिंह - Published Author
Explore books by Author — Prachi Publishing | Amazon

I wholeheartedly recommend Prachi Publishing for self publishing books, especially for newcomers. They're cooperative, supportive, timely responding, flexible, on time, time bounded, cost-effective, transparent and highly digital.
— Dr. Pradeep G. - Published Author
Explore books by Author — Prachi Publishing | Amazon

प्राची पब्लिशिंग समय का पाबंद व उचित ज़िम्मेदारी निभाते हुए सुव्यवस्थित तरीक़े से कम समय सीमा में पुस्तक प्रकाशित करते हैं। प्राची पब्लिशिंग को मुझे सुंदर सेवा प्रदान करने के लिए हम आपका आभार प्रकट करते हैं। पहली बार पुस्तक प्रकाशित करवाया, हम आप के प्रकाशन की सेवाओं एवं कार्यशैली से संतुष्ट हैं। पुस्तक प्रकाशन के दौरान कुछ त्रुटि सुधार आदि के लिए संपर्क करने पर तुरंत यथासंभव प्रतिक्रिया देना आपका खूबी है। पुस्तक वितरण प्रक्रिया भी उचित समय पर पूरी ज़िम्मेदारी से करते हैं। मैं बार बार पुस्तक प्रकाशन का लाभ उठाना चाहूँगी। कवर पेज डिजाइन, पेज की क्वालिटी आदि उत्कृष्ट है।
— मंजूषा झा - संपादिका ( मैथिलक आँगन )
Explore books by Author — Prachi Publishing | Amazon

आज धनतेरस के इस शुभ अवसर पर मेरे द्वारा फ्लिपकार्ट से मंगाई गई मेरी पुस्तक 'सरल हिंदी' व्याकरण पुस्तक का आगमन हुआ। आपके द्वारा किए गए कार्य की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। कई प्रकाशकों से हमने काम कराया लेकिन जितना बेहतर कार्य आपने करके दिया है, उतना कार्य किसी ने करके नहीं दिया। पूर्ण संतुष्टि आपके कार्य को देखकर के मिली। प्राची पब्लिशिंग, एक बेहतर पब्लिकेशन है।
— प्रेमनारायण शर्मा - Published Author
Explore books by Author — Prachi Publishing | Amazon

Prachi publication is a good publication where not only cheapest service is provided, but an excellent experience is also got. I would like to prefer this publication every time.
— Ram Narayan Pandey - Published Author
Explore books by Author — Prachi Publishing | Amazon

प्राची पब्लिशिंग साहित्यकारों के लिए एक वरदान है। न केवल कम लागत बल्कि रचनाकार को एक विस्तृत वैचारिक क्षितिज प्रदान करने के लिए भी प्राची पब्लिशिंग का अनवरत सु-प्रयास सराहनीय एवं दूसरे प्रकाशकों के लिए अनुकरणीय भी है। आपकी कार्यशैली में आत्मीयता, त्वरिता एवं क्षमता का अद्भुत सामंजस्य है जो संबंधों को चिरस्थायित्व देगा। अशेष शुभकामनाओं सहित
— डॉ. चन्द्रभाल सुकुमार - साहित्यकार एवं पूर्व न्यायाधीश
Explore books by Author — Prachi Publishing | Amazon

मैं जिस समय प्राची पब्लिशिंग से जुड़ी उस समय मेरे लिए सही प्रकाशक का चयन बहुत ही मुश्किल था क्योंकि एक दूसरे सेल्फ पब्लिकेशन ने एक रचनाकार के रूप में मुझे आर्थिक हानि से अधिक मानसिक क्षति पहुंचायी थी। मैं दुविधा में थी और किसी दिन फेसबुक से ही प्राची पब्लिशिंग के बारे में पता चला। मैंने बात की। मेरी कहानी संग्रह के लिए मैंने प्रकाशक से कहा। मत रुकना मदालसा मेरी पहली कहानी संग्रह थी जो इस प्रकाशन से आई। मदालसा का प्रिंट और पेपर का रंग मुझे नहीं जंचा मैंने फिर बात की। पुनः सुधार के संग किताब आ गई। इसके बाद चालीस रचनाकारों के संग दोस्ती यारियाँ मनमर्ज़ियाँ आई। बेहतरीन छपाई और पेपर की क्वालिटी सभी किताबों की। वैसा ही जैसा मैं चाहती थी। मेरे लिए सबसे आवश्यक है समय और इस मामले में प्राची पब्लिशिंग को मैं सौ में सौ प्रतिशत नंबर देती हूँ। इसके बाद तुम्हारा प्रेम कास सा हिन्दी पद्य संकलन भी मेरी आई। अब मैं थी मैथिली की रचनाकार और आप उत्तराखंड से। अब मैथिली पद्य संकलन के लिए मैं प्रकाशक ढूंढ रही थी लगा क्यों न प्राची पब्लिशिंग से ही लाएँ। 151 रचनाकारों को संपादित करना मेरे लिए तो आसान नहीं ही था यह प्रकाशक के लिए भी चैलेंज हो गया जिन्होंने पहले मैथिली भाषा पर काम नहीं किया था। मैं बहुत ही बुरी संपादक हूँ, मेरे साथ काम करना आसान नहीं। लेकिन जिस तन्मयता के साथ प्राची पब्लिशिंग ने मैथिली संग्रह को प्रकाशित किया वह काबिले तारीफ़ है। इसके बाद@75 में देशभक्ति पर आधारित कविताओं का संपादन करने का सौभाग्य मिला। इसमें मेरे संग चार और संपादक थे। फिलहाल मेरी चार और किताबें आपके पास है। मजे की बात चारों मैथिली की। हींग राइ, राजनर्तकी, सिहुलिया और कर्मवीर। अब प्रकाशक से अधिक एक छोटे भाई सदृश स्नेह है इस प्रकाशन से। कभी कभी बिना मांगे सुझाव भी देती हूँ, हाँ प्रकाशन संबंधित कई जानकारियाँ भी मिलती। इससे भी बड़ी बात हमारे यहां कुछ लोग इसे मेरा ही प्रकाशन समझते हैं और कितने फोन आते इसके लिए। अंत में एक दिन फेसबुक लाइव पर आकर कहना पड़ा की मात्र एक रचनाकार और संपादक के रूप में प्राची पब्लिशिंग से जुड़ी हूँ। अब इससे अधिक क्या कहूँ। आपकी पारदर्शिता ही आपको शीर्ष पर ले जाएगी।
— दीपा मिश्रा - वरिष्ठ साहित्यकार
Explore books by Author — Prachi Publishing | Amazon